0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वन मंत्री केदार कश्यप व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुये
0 पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठजन व प्रबुद्धजन का हुआ सम्मान
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के बेमिसाल 12 साल कार्यक्रम के तहत प्रबुद्धजन नागरिक सम्मान समारोह व बस्तर संभाग कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आज बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हाॅल में किया गया। इस वृहद आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वन मंत्री केदार कश्यप एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से सामिल हुए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के, विश्वास के और जनकल्याणकारी यात्रा के उपलब्धियों से परिपूर्ण बेमिसाल 12 साल पूर्ण हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जनादेश के साथ निर्वाचित होकर लगातार 12 वर्षाें से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास मूल मंत्र के साथ दिन और रात समस्त देशवासियों की सतत् सेवा कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत, समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए अद्भुत कार्य किये हैं। जिसके हम और आप सभी साक्षी हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने अध्यक्ष उद्बोधन दिया। सम्मेलन को भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने भी संबोधित कर अपना मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रबुद्धजनों व वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा व आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष निर्देश दीवान ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, संभागीय प्रभारी हेमराज सोनी, परीसराम बेसरा, निलाम्बर सेठिया, संतोष ठाकुर, अभिषेक साव, हरि साहू ,गजानन मानिकपुरी, सुरेश गुप्ता, दिगम्बर राव, संजय चन्द्राकर, माणिकराम पंत, संजय चंदा, मुरली कृष्णा, शंकर राव आदि सहित बड़ी संख्या में सातो जिलों के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।