रायपुर जिला के विधायक विकास कार्य कराने में असफल, दावे सिर्फ हवाहवाई – धनंजय सिंह

० मूणत, सोनी, पुरन्दर सहित सातों विधायक निधि खर्च करने में फैल, स्वीकृत कार्य भी अपूर्ण

रायपुर। रायपुर जिला के भाजपा के सातों विधायकों को विधायक निधि से क्षेत्र के विकास कार्य कराने में असफल बताते देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर जिला के भाजपा के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू से क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों के नाम से धोखा हुआ है। मोदी की गारंटी और साय का सुशासन का गुणगान करने वाले विधायक अपने क्षेत्र में मूलभूत की सुविधा एवं जनता के मांग के अनुसार विकास कार्य कराने में पूरा असफल साबित हुये है। ये सभी विधायक अपने क्षेत्र में कोई नया विकास कार्य या बड़ी योजना शुरू नहीं कर पाये। बल्कि विधायक निधि को भी अपने क्षेत्र में पूरा खर्च नहीं कर पाये। स्थिति यह है रायपुर जिला में कुल स्वीकृत कार्य में 46 प्रतिशत कार्य अधूरे है एवं 29 प्रतिशत कार्य शुरू ही नहीं हो पाया है, जबकि निर्माण एजेंसियों से कमीशन लेकर 50 प्रतिशत से अधिक भुगतान कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दक्षिण विधानसभा मे 143 कार्य 3 करोड़ 96 लाख रु. स्वीकृत है जिसमे मात्र 9 विकास कार्य पूर्ण हुई है लेकिन 1 करोड़ 98 लाख रुपया का भुगतान कर दिया गया है। पश्चिम विधानसभा मे 47 कार्य 3 करोड़ 96 लाख रु. के स्वीकृत है और मात्र दो कार्य पूर्ण हुआ है। 17 कार्य अपूर्ण है जबकि 28 कार्य शुरू ही नहीं हुए है और 1 करोड़ 98 लाख का भुगतान हो गया है। रायपुर ग्रामीण में 45 कार्य 3 करोड़ 95 लाख रु. के स्वीकृत है जिसमें 5 कार्य पूर्व है 32 कार्य शुरू नहीं हुए 8 कार्य अधूरे है और 1 करोड़ 96 लाख का भुगतान हो गया। रायपुर उत्तर में 59 कार्य 3 करोड़ 96 लाख रु. के स्वीकृत है जिसमे 6 पूर्ण है 10 अधूरे है 43 कार्य शुरु नहीं हुए औऱ 1 करोड़ 98 लाख का भुगतान हो गया। वही स्थित अभनपुर विधानसभा 79 कार्य 3 करोड़ 96 लाख के स्वीकृत हुए जिसमें 12 पूर्ण है 12 अधूरा है 58 कार्याे की शुरुवात नही हुई एवं एक करोड़ 98 लाख का भुगतान हो गया। यही स्थित धरसींवा की भी है जहाँ 49 कार्य तीन करोड़ 96 लाख के स्वीकृत हुए है लेकिन 17 कार्य अधूरे है 19 कार्य शुरू नहीं हो पाया है और 1 करोड़ 98 लाख का भुगतान हो गया। आरंग विधानसभा में 50 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर जिला के भाजपा विधायकों को क्षेत्र की जनता को बताना चाहिए कि विकास कार्य क्यों नहीं हुये? ये इनकी असफलता का रिपोर्ट कार्ड है। ये लाख दावा कर ले सब कुछ ठीक होने का पर सच्चाई यही है कि विकास कार्यों को कराने की साहस और क्षमता इनमें नहीं है, सरकार में इनकी नहीं सुनी जाती है। इनके दावे खोखले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *