सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने  भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर’ स्थित ‘सहयोग केन्द्र’ में पहुँचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से कार्यकर्ता अपनी बात लेकर पहुंचे थे। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बेहद संवेदनशीलता के साथ एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सहयोग केन्द्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *