दूसरे प्रदेश के डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ को प्रदेश में रोजगार ,स्थानीय नर्सिंग स्टाफ को इजराइल भेजने विज्ञापन अजब गजब फैसला – धनंजय सिंह

रायपुर। दूसरे प्रदेश के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को प्रदेश में सीधा रोजगार के अवसर पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अजब गजब फैसला कर रही है। दूसरे प्रदेश के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को प्रदेश में बुलाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार अवसर दे रही है। प्रदेश में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी का हवाला दे रही है। कुछ दिन पहले सरकार ने प्रदेश के नर्सिंग स्टाफ को इजराइल में नौकरी देने विज्ञापन जारी कर बेहतर वेतन पैकेज का ऑफर किया था।सवाल ये उठता है कि प्रदेश में डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी सरकारी अस्पतालों में है तो यहाँ के स्थानीय डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती क्यो नही कर रहे है? दूसरे प्रदेश के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को प्रदेश में रोजगार मिलेगा तो स्थानीय डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ क्या करेंगे?जब यहाँ नर्सिंग स्टाफ की कमी है तो सरकार ने इजराइल में नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता का विज्ञापन क्यों निकाला?सरकार के दोनों फैसला में विरोधाभास है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे प्रदेश से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की सरकारी अस्पतालों में भर्ती का स्थानीय डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टॉफ विरोध कर रहे है सरकार से मांग कर रहे है कि स्थानीय लोगों को पहली प्राथमिकता दी जाये।सरकारी अस्पतालों में संविदा की जगह नियमित भर्ती की जाए उनकी मांग जायज है। सरकार को स्थानीय लोगों की मांग को पूरा करना चाहिए। कांग्रेस ने सरकार के द्वारा जारी इजराइल में नर्सिंग स्टाफ की भर्ती विज्ञापन एवं दूसरे प्रदेश के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के फैसला का विरोध करती है एवं पहली प्राथमिकता स्थानीय डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ को सरकारी अस्पतालो में नियमित भर्ती करने की मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *