सड़क हादसे में मल्टीपल फ्रैक्चर से जूझ रहे युवक के लिए सीसीएसएच ने दिया जीवनदान

0 चोकावाड़ा के पास बस से हुई थी बाइक की भिड़ंत, गंभीर हालत में लाया गया कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल
0 पैर, सीने, कंधे व जबड़े का सफल ऑपरेशन किया गया, परिजनों ने कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल को बताया बस्तर के लिए वरदान

जगदलपुर। बस्तर में सुपर स्पेशियेलिटी इलाज के बीच एक ऐसा जटिल ऑपरेशन डॉक्टरों ने किया है, जिसमें मल्टीपल फ्रैक्चर से जूझ रहे मरीज का एक बार में एक साथ ऑपरेशन कर उसका इलाज किया गया है। बताया जाता है कि बस्तर जिले के जगदलपुर ब्लॉक के भेजापदर निवासी युवक एक दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें उसके पैर, सीने व जबड़े में गंभीर चोटें आ गईं। उसे कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल (सीसीएसएच) लाया गया, जहां ऑर्थोपेडिक सर्जन ने उसका सफल ऑपरेशन कर दिया है। फिलहाल युवक सीसीएसएच में उपचाररत है।

मिली जानकारी के अनुसार भेजापदर निवासी 22 वर्षीय युवक बलीभद्र बघेल अपनी बाइक से चोकावाड़ा की तरफ जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई। उसके पैर, सीने, कंधे व जबड़े में गंभीर चोटें आईं और मल्टीपल फ्रैक्चर की शिकायत पर उसे कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल लाया गया।

सीसीएसएच में उसे भर्ती किया गया, जहां ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने उसका इलाज शुरू किया। जांच में पाया गया कि उसे पॉलीट्रॉमा है, जिसमें उसके शरीर के दाहिने तरफ क्लेविकल फ्रैक्चर था, इनमें टिबिया फिबुला यानि घुटने के नीचे की हडि्डयों में मल्टीपल फ्रैक्चर के अलावा मीडियल एंड पोस्टिरियर मैलीलस फ्रैक्चर, मैंडिबल फ्रैक्चर और चेस्ट इंजुरी पाई गई।

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और ओरिफ विद मेंडिबल प्लेटिंग, सी-रिफ विद टिबिया एंड फिबुला नेलिंग विद मीडियल मैलीलस स्क्रू फिक्सेशन एंड वुंड डी-ब्राइडमेंट विद क्लेविकल प्लेटिंग की प्रक्रिया अपनाते हुए ऑपरेशन पूरा किया।

उपचाररत युवक बलीभद्र के पिता मिचन बघेल और भाई हरिचंद बघेल ने बताया कि पूरा उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत हुआ है। उन्होंने बताया कि जगदलपुर में कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल के होने से बलीभद्र को तत्काल इलाज मिल पाया और आयुष्मान भारत योजना से पूरा उपचार संभव हो पाया है। इसके लिए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार जताते कहा कि कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल के लिए वरदान है।

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक चली सर्जरी में एक ही सिटिंग में सारे ऑपरेशन किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास था कि युवक को बार-बार एनेस्थिसिया देकर ऑपरेशन थियेटर न लाया जाए और सही तरह से उसका उपचार संभव हो पाए, इसलिए हमारी पूरी टीम ने सफल ऑपरेशन किया है। वर्तमान में मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिसे ऑब्जरवेशन में रखा गया है। जल्द ही मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर भी लौटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *