स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से शुरू करें – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने सरकार से मांग किया है कि भीषण गर्मी को देखते हुये स्कूलों का ग्रीष्म कालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाये तथा स्कूल 1 जुलाई से शुरू किया जाये।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कल से स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने का सरकार ने आदेश जारी किया है। अभी छत्तीसगढ़ के कई शहरो में तापमान 40 से 42 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। भीषण गमी है, लू चल रही है ऐसे में बच्चों को स्कूल बुलाना अन्याय है। मासूम बच्चों के ऊपर अत्याचार है। स्कूलों में न पंखा है, न कूलर है और कोई व्यवस्था नही है बच्चों को स्कूल बुलायेंगे तो तबीयत खराब उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? कांग्रेस पार्टी की मांग है नया शैक्षणिक सत्र तापमान गिरने अर्थात् 30 जून के बाद 1 जुलाई से चालू करना चाहिये। ताकि बच्चों को परेशानी न हो। सरकार को इस विषय में गंभीरता से विचार करना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि गर्मी एवं लू के कारण लोग सुबह 8 बजे के बाद घर से निकलने में परहेज कर रहे। ऐसे में बच्चों को स्कूल बुलाना उचित नहीं होगा। सरकार इस संबंध में तत्काल निर्णय ले। हमारी सरकार से मांग है कि मासूम बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुये तत्काल छुट्टी बढ़ाने की घोषणा किया जाना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *