रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से जनता के माध्यम से खबरें सामने आ रही है कि घरेलू नल कनेक्शन के बदले ज्यादा पैसे वसूल जा रहे है, वह दर्शाता है कि प्रदेश में व्यवस्था सुधारने का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और मनमानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि आम जनता को पानी कि किल्लत से छुटकारा देने के बजाये,इस सरकार के नाक के नीचे आम जनता को लुटा जा रहा है, जनता पानी कि किल्लत से छुटकारा पाने के लिए एक सरकारी घेरेलु नल कनेक्शन चाहती हैँ जिसका सरकारी खर्च करीब 7000 के एवज में 15000 से 17000 तक वसूला जा रहा है और साथ ही पुराने कनेक्शन के नवीनीकरण के नाम पर भी अवैध वसूली कि जा रही है,जिसे ना सिर्फ जनता का बल्कि नगर निगम को भी प्रतिवर्ष 21करोड़ का नुक्सान राजस्व में हो रहा है। सरकार के द्वारा प्रायोजित, बढ़ती महंगाई के बावजूद जनता नया नल कनेक्शन लेकर पानी कि कमी को दूर करने के लिए नल से जल अपने घर तक चाह रही है, उसमें भी ये सरकार विफल साबित हो रही है। जिस प्रकार से ठेकेदारों से लेन-देन और पर्चियों के माध्यम से राशि वसूली का मामला सामने आया है, वह प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है और यह दर्शाता हैं कि,सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार का तंत्र फल-फूल रहा है और जिम्मेदार लोग आंखें मूंदे बैठे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसे मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई है? किन अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर जवाबदेही तय की गई है? केवल बयान देने से और भ्रष्टाचार मुक्त का प्रचार करने से,भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता , इसके लिए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए!
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता इस सरकार से पारदर्शी व्यवस्था की उम्मीद कर रही हैं, लेकिन वर्तमान सरकार में भय, दबाव और अव्यवस्था का माहौल दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।