करपावंड थाना पुलिस ने पकड़ी मध्यप्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब

जगदलपुर। बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत करपावंड थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश में निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बस्तर जिले में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं एसडीओपी प्रवीण भारती के मार्गदर्शन में करपावंड थाने की टीम ने ग्राम मंगनार में 22 वर्षीय आरोपी मनसा भारती पिता कमलोचन भारती निवासी मंगनार के कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की के 88 नग पौव्वे बरामद किए हैं। जप्त शराब की कीमत 11 हजार 880 रुपए बताई गई है। आरोपी मनसा भारती के खिलाफ थाना करपावंड में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस मामले के खुलासे में निरीक्षक शिवानंद सिंह, उप निरीक्षक हरिश्चंद्र निषाद, प्रधान आरक्षक रामनाथ भारती, आरक्षक निरंजन महानदी, कैलाश भास्कर, धर्मेंद्र नेताम एवं डीएसएफ बोहितलाल नाइक का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *