मुख्यमंत्री हेल्पलाइन केवल राजनैतिक नौटंकी – कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेस ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू किये गए मुख्यमंत्री हेल्प लाइन को केवल राजनैतिक नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा की भाजपा सरकार ज़ब से बनी है राजनैतिक प्रचार और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का जतन मात्र करती है उसे जनता की समस्याओं के निराकरण से कोई मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री निवास में भी हर गुरुवार को जनता से मिलने का कार्यक्रम शुरू हुआ था, ढाई साल में आधा दर्जन गुरुवार को भी मुख्यमंत्री लोगों से नहीं मिले। भाजपा सरकाऱ ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंत्रियों को नियमित बैठने की घोषणा किया वह भी बंद हो गया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन भी बहुत जल्दी उबाऊ कॉल सेंटर में तब्दील होगा फिर बंद हो जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा की राज्य में सभी विभागों सरकारी काम कितने दिन में होगा हर काम को करने के लिए समय अवधि निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया गया था और वह आज भी लागू है, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के दफ्तरो में लगाया गया सिटीजन चार्टर का बोर्ड तक हटा दिया गया। किसी दफ्तर में कोई काम नहीं होता।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा राज्य में सरकार और सरकार की योजनाए विज्ञापनो में ही दिखती है। धरातल पर न सरकार दिखती है और न सरकारी योजनाए। गृह मंत्री को न कानून व्यवस्था की जानकारी है, न क़ृषि मंत्री को खाद की जानकारी है, न शिक्षा मंत्री को स्कुल की जानकारी है, सरकार राम भरोसे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *