राजस्व अधिकारियों की हड़ताल जायज सरकार उनके स्वाभिमान की रक्षा नहीं कर पा रही – कांग्रेस

0 विधायक टोप्पो को तत्काल गिरफ्तार किया जाये

रायपुर। कांग्रेस तहसीलदारो तथा राजस्व अधिकारी संघ के हड़ताल को जायज बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा विधाक रामकुमार टोप्पो की तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिये। उन्होंने सत्ता बल के अहंकार में अपनी मर्यादा का उल्लघंन किया है तथा नायब तहसीलदार के साथ मारपीट किया है। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी दोषी विधायक को गिरफ्तार करवाने के बजाये उनकी पैरोकार बनी हुई है। इस घटना को एक सप्ताह बीत गया, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं किया गया। उपर से भाजपा आरोपी विधायक के साथ खड़ी हो गयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधायक को अधिकारी कार्यप्रणाली पर आपत्ति थी तो वे उसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर सकते थे, मुख्यमंत्री, मंत्री से कर सकते थे। उन्हें मारपीट करने का अधिकार किसने दिया। भाजपा प्रदेश में तालिबानी सरकार चलाना चाह रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस मामले में भाजपा संगठन का बयान बेहद आपत्तिजनक है कि हम अपने विधायक के साथ है। यह बयान लोकतंत्र को मुंह चिढ़ाने वाला है। राज्य की संवैधानिक व्यवस्था बनाये रखने की जवाबदारी जिस दल की है वहीं अराजकता का समर्थन करेगी तो प्रदेश में कानून का राज कैसे स्थापित होगा। दोषी विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी होनी ही चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा इस मामले में अपना स्टैण्ड क्लियर करे। वे दोषी विधायक के खिलाफ कार्यवाही का साहस दिखायेंगे? मुख्यमंत्री साय, गृह मंत्री शर्मा बताये, वे संविधान के साथ है या पार्टी के असंवैधानिक निर्णय के साथ है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *