प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल्स के साथ दो गिरफ्तार

० करीब 1 लाख रुपए की नशीली कैप्सूल्स बरामद 
जगदलपुर। स्थानीय बोधघाट थाना पुलिस ने करीब एक लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों को अदालत ने जेल भेज दिया है। बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधी तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल्स बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।बोधघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेटगुड़ा की डोंगरी में दो व्यक्ति प्रतिबंधित कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट एवं थाना स्टाफ की टीम बनाकर मौके के लिए रवाना की गई। मेटगुड़ा डोंगरी के पास आरोपी आकाश पोया पिता बिहारी लाल पोया उम्र 21 वर्ष निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर और रोड्रिक सोमा पिता स्व. एरिक्शन उम्र 42 वर्ष निवासी मदर टेरेसा वार्ड जगदलपुर को पकड़ा गया। उनके बैग की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली केप्सूल पीवॉन स्पेस प्लस ट्रामडोल एचसीएल कुल 30 पत्ते कुल 240 नग बरामद की गई। इन कैप्सूल्स की कीमत 96 हजार रुपए बताई गई है।आरोपियों के खिलाफ धारा 21 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों न्यायायिक रिमांड के लिए विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, एएसआई दिनेश उसेंडी, इंदु शर्मा, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, व्यास नारायण, डोलामनी भोई, लखेश्वर बघेल, आरक्षक दीपक मिंज, राम ठाकुर, युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, थानेंद्र सिन्हा, होरीलाल आर्यों, विपिन मिंज, राम ठाकुर, परमानंद भोयर व संदीप राणा का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *