जगदलपुर। इंदिरा वार्ड में हो रहे पार्षद उपचुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मनोहर दत्त तिवारी के समर्थन में वार्ड में प्रचार प्रसार किया। और वार्ड के मतदाताओं से भेंट कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, महापौर श्री संजय पांडे,प्रत्याशी मनोहर तिवारी,मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,कमल झज्ज, संग्राम सिंह, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी,नरसिंह राव, वार्डवासी उपस्थित थे।