उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम

0 डिप्टी सीएम अरुण साव ने खुड़िया में साकत पनिका समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

0 उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ साकत पनिका समाज के तसमरसता महासम्मेलन और सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

बिलासपुर/लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी विधानसभा के ग्राम खुड़िया में आयोजित छत्तीसगढ़ साकत पनिका समाज के समरसता महासम्मेलन एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित 9 जोड़ों को शुभाशीष प्रदान किया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए समाज के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदर्श विवाह समारोह में 18 परिवार एक साथ जुड़े हैं और आज सभी नवदंपतियों को पूरे पनिका समाज का आशीर्वाद मिल रहा है।

श्री साव ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं होता। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज को एक परिवार की तरह जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री साव ने खुड़िया में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि खुड़िया सहित पूरे लोरमी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सड़क, पुल-पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है।

इस अवसर पर साकत पनिका समाज के प्रदेश अध्यक्ष वसधारी सावरा जी, संरक्षक डॉ जेआर ठाकुर, समाज के जिलाध्यक्ष भानूराम बघ, जिला उपाध्यक्ष गयाराम साकत, पोकर पनिका, गणेश सोनवानी, दशरथ ठाकुर, घनश्याम सोनवानी, अशोक सिंद्राम, प्रदीप साहू, सरोज मरावी, विनोद जायसवाल, अनिल शुक्ला, रमेश बिजवार, संतराम, सुरेंद्र मरावी, मोती बैगा, बैजनाथ राजपूत, वीरेन्द्र निषाद, मनसुख निषाद, बुधरू निषाद, मोहन बैगा, मनीराम केहरू, जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह, जिला पंचायत सभापति अनीता साहू, रत्ना काटले , नगर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू , नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, धनीराम यादव, विनय साहू, रामेश्वर बंजारे, प्रदीप मिश्रा, विनय दिनेश साहू, संतोष साहू, महाजन जायसवाल, सुशील यादव, दिनेश कश्यप, वेदराम पटेल, राजेंद्र साहू, महेंद्र खत्री, संदीप सोनी, घनेंद्र राजपूत, रवि शर्मा, रवि शुक्ला, संतोष साहू, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिकगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *