रायपुर। रेलवे प्रशासन को 8 जून से 19 जून तक 65 एक्सप्रेस एवं पेसेंजर ट्रेनो को रद्द करने के निर्णय को वापस लेने की मांग करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने 8 जून से 19 जून तक 65 एक्सप्रेस एवं 12 पेसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है वो वर्तमान समय मे उतपन्न पेट्रोल डीजल संकट में घी डालने का काम करेगा।ट्रेन रद्द होने का सीधा सीधा असर रोजमर्रा के काम काज, छात्र, किसान, मजदूरों, शासकीय कर्मचारियों फेक्ट्री कर्मचारियों पर पड़ेगा जो रोज निजी वाहन एवं ट्रेन से रोज आना जाना करते है एक तो पेट्रोल डीजल संकट चल रहा है उससे आम जनता तनाव में है ऐसे में ट्रेन रद्द होने से उनकी परेशानी बढ़ेगी।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा 65 एक्सप्रेस एवं 12 पेसेंजर ट्रेनों को रद्द करना जनता के साथ कुठाराघात है एक्सप्रेस रद्द होने से प्रदेश से महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात सहित 10 राज्यों के लिए लोगो को ट्रेन नही मिलेगा। 12 पेसेंजर ट्रेन से रद्द होने से स्थानीय आवागमन भी प्रभावित होगा।रेलवे प्रशासन ऐसे विपरीत समय मे ट्रेन की फेरे बढ़ाये, ट्रेनों की बोगी की संख्या बढ़ाये ताकि जनता ज्यादा से ज्यादा यात्रा के लिए ट्रेन का उपयोग करे ताकि पेट्रोल डीजल पर निर्भरता कम हो।