
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश इकाई का विस्तार किया है। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व की नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यापारियों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह निर्णय CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल तथा राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी की अनुशंसा एवं प्रदेश कोर कमेटी की सहमति से सर्वसम्मति से लिया गया।
CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के विस्तार और व्यापारी हितों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं।
नई नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं—
प्रदेश चेयरमेन
- जितेन्द्र दोशी
- विक्रम सिंहदेव
प्रदेश वाइस चेयरमेन
- सुरिंदर सिंह
- जीवत बजाज
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
- राजेंद्र जग्गी
- वासु माखीजा
- राम मंधान
- भरत जैन
- राकेश ओचवानी
- शंकर बजाज
प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन एवं अमर पारवानी ने बताया कि CAIT छत्तीसगढ़ लगातार प्रदेश के व्यापारियों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। आने वाले समय में संगठन प्रत्येक व्यापारी की आवाज बनकर कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि नवगठित टीम स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय मंच तक व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में व्यापारिक जगत अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लगभग 12 लाख व्यापारियों को संगठित, सशक्त और सक्रिय भागीदारी के साथ जोड़ने के उद्देश्य से संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।