गर्मी से परेशान वन्यजीव: कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू अभियान जारी

बालोद। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। पानी और भोजन की तलाश में भटकता एक करीब 4 वर्षीय तेंदुआ जगतरा गांव में एक कुएं में गिर गया।

जानकारी के अनुसार, देर रात तेंदुआ गांव के आसपास पहुंचा था और इसी दौरान वह अनजाने में खुले कुएं में जा गिरा। सुबह जब ग्रामीण कुएं से पानी लेने पहुंचे तो उन्होंने अंदर मोटर पाइप के सहारे फंसे हुए तेंदुए को देखा। यह दृश्य देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बालोद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *