छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज, दोपहर 2:30 बजे होगा जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी दी है कि परिणाम दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे।

इस वर्ष 10वीं-12वीं दोनों परीक्षाओं में कुल 5.66 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी हैं। छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट सहित कुल 9 वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख सकेंगे।

पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ में 12वीं का परिणाम लगातार बेहतर हो रहा है। बीते चार वर्षों में पास प्रतिशत 80 फीसदी के आसपास या उससे अधिक रहा है, जो शिक्षा स्तर में सुधार का संकेत देता है।

साल 2025 में 12वीं का पास प्रतिशत 81.87% रहा, जबकि 2024 में 80.74%, 2023 में 79.96% और 2022 में 79.30% परिणाम दर्ज किया गया था।

खास बात यह है कि हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले वर्षों में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा है, जिससे प्रदेश में बेटियों की शैक्षणिक उपलब्धि लगातार मजबूत होती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *