अक्षय तृतीया 2026 – प्रदेश के व्यापार में नई ऊर्जा का संचार – कैट

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंथन, वासु माखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी व्यापारिक गतिविधियों में उत्साहपूर्ण बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश के वार्षिक व्यापार एवं उद्योग चक्र की सकारात्मक शुरुआत का भी संकेत देता है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि इस वर्ष अक्षय तृतीया पर प्रदेश भर के सराफा, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल एवं अन्य उपभोक्ता क्षेत्रों में अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है। बदलते समय के साथ उपभोक्ताओं का रुझान पारंपरिक खरीद के साथ-साथ स्मार्ट एवं वैल्यू-आधारित निवेश की ओर भी बढ़ा है, जिससे बाजार में संतुलित और स्थायी विकास का वातावरण बन रहा है।

श्री पारवानी ने कहा “अक्षय तृतीया सदैव से समृद्धि और शुभारंभ का प्रतीक रही है। इस वर्ष यह पर्व छत्तीसगढ़ के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। प्रदेश के व्यापारी आधुनिक सोच के साथ ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को ढाल रहे हैं, जिससे व्यापार में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि यह अवसर प्रदेश के व्यापारियों के लिए पूरे वर्ष सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान और भी सुदृढ़ करेगा।

कैट छत्तीसगढ़ ने सभी व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि यह पर्व प्रदेश में आर्थिक समृद्धि, विश्वास और विकास की नई दिशा स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *