नकली पनीर सरकार की चुप्पी चुभने वाली है – कांग्रेस

0 सरकार की नाक के नीचे नागरिकों की मौत का सामान बिक रहा

रायपुर। कांग्रेस ने नकली पनीर पर सरकार के रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे नागरिकों की मौत का सामान बिक रहा है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में पकड़ा रही नकली पनीर पकड़ाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, खाद्य मंत्री की चुप्पी नागरिको को परेशान करने वाली है। यह सामान्य बात नहीं है कि राज्य की राजधानी में सरकार की नाक के नीचे सबसे लोकप्रिय खाद्य सामाग्री बड़ी मात्रा में बनाया जा रहा और खपाया जा रहा, सरकार के जिम्मेदार मौन है। यह सरकार के खाद्य एवं औषधि विभाग की लापरवाही है कि लगातार प्रदेश में नकली पनीर खुलेआम बन रही है और बिक रही है। जानवरो की चर्बी और तेल तथा सोडे से पनीर बनाया जा रहा, सरकार क्या रही है? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि नकली पनीर के निर्माण और बिक्री पर रोकथाम के लिये सरकार विशेष दल का गठन करें और प्रदेश के किसी भी कोने में बन रही नकली खाद्य सामाग्री पर कड़ाई से रोक लगाई जाये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि ने कहा कि भाजपा के कुशासन में आम जनता की सेहत भगवान भरोसे है। खाद्य और औषधि विभाग की कार्यवाही केवल नोटिस और चालान तक ही सीमित है। प्रदेश के 33 जिलों के लिये केवल 9 मोबाईल यूनिट है और ये भी विगत 2 वर्षो से बंद है। इस सरकार के पास इन्हें संचालित करने फंड नहीं है। नकली दूध, खोवा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थो का धंधा राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद बढ़ गया है। इस बात की संभावना से इंकार नही किया जा सकता कि सत्ता रूढ़ दल के संरक्षण के बिना इस प्रकार की गतिविधि संभव नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि ने कहा कि सरकार बताये पिछले कुछ महीनों में जिन नकली पनीर फैक्ट्रियों में छापेमारी की कार्यवाही की गयी थी, वे फिर से किसके संरक्षण में शुरू हो गयी है? इन फैक्ट्रियों के संचालकों के खिलाफ पुलिस ने किन धाराओं के तहत कार्यवाही किया था? जब उन्हीं फर्मो के खिलाफ पहले भी शिकायतों पर छापेमारी हुई थी, फिर उनके खाद्य लाइसेंस निरस्त क्यों नहीं किये गये? वे आसानी से छूट कर फिर उसी प्रकार बेधड़के नकली पनीर बनाना शुरू कर दिये, सरकार क्या कर रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *