हिरामन साहू बने जिला साहू संघ के अध्यक्ष…

0 विधायक इंद्र कुमार साहू के पैनल का रहा दबदबा 
रायपुर/अभनपुर। प्रदेश साहू संघ के मार्गदर्शन में जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण का चुनाव ग्राम रीवा में संपन्न हुआ। विधायक इंद्र कुमार साहू का पूरा पैनल विजयी रहा।
हिरामन साहू जिला साहू संघ ग्रामीण के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।महिला उपाध्यक्ष धनमति साहू, पुरुष उपाध्यक्ष पोषण साहू, महिला संगठन सचिव सरस्वती साहू एवं पुरुष संगठन सचिव योगेश साहू निर्वाचित घोषित किए गए। पदाधिकारियों को बधाई देने अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ग्राम लखोली पहुंचे। वहां उन्होंने पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए सभी से समाज हित में काम करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *