शंकर बजाज फिर बने छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, 2026-28 के लिए नई टीम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की करीब 60 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज (CFI) के 2026-28 कार्यकाल हेतु नई कार्यकारी समिति का गठन किया गया है। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वरिष्ठ उद्योगपति शंकर बजाज को एक बार फिर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

शंकर बजाज के नेतृत्व में संस्था ने पिछले कार्यकाल में उद्योगों के विकास, नवाचार को बढ़ावा देने और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की थीं। उनके पुनः अध्यक्ष बनने से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में नई ऊर्जा और मजबूत नेतृत्व की उम्मीद जताई जा रही है।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष: शंकर बजाज
  • सचिव: लव बंसल
  • कोषाध्यक्ष: दिनेश मेश्वरी
  • उपाध्यक्ष: नवीन लिंबानी, रमेश पंजवानी, सुरेश पटेल
  • संयुक्त सचिव: रमेश पटेल
  • संयुक्त कोषाध्यक्ष: दीपक गुप्ता

अन्य पदों पर चयन:
समिति के निदेशक के रूप में नगराज कापसे, संजय चावड़ा, दिलीप पटेल और हरिश मलंग चुने गए हैं। वहीं महेश अग्रवाल को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। सौरभ बरमट और प्रवीण शर्मा को विशेष सम्मानित सदस्य के रूप में नामित किया गया है। नई कार्यकारिणी ने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ काम करने का संकल्प लिया है। संस्था के सदस्यों ने शंकर बजाज को पुनः अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *