उपमुख्यमंत्री अरुण साव बताये वो 717 सड़क स्वीकृत किये थे, वो अब तक बना क्यो नही – धनंजय सिंह

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव से पूछा वित्तीय वर्ष 2025 में जो 717 सड़क स्वीकृत होने का दावा किये थे आज एक साल बाद वो सड़क बना क्यों नही है? जनता सड़क ढूंढ रही है? क्योंकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दो साल में मात्र पौन किलोमीटर सड़क बनाने का कार्यादेश जारी हुआ था। सरकार की सड़क निर्माण को लेकर विफलता सामने आने के बाद आपके द्वारा 717 सड़क का दावा कर नाकामी छिपाने का प्रयास किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के ढाई साल में सड़क निर्माण एवं सड़कों की मरम्मत कार्य हो नहीं रहा है, जनता गड्ढों एवं खस्ताहाल सड़क से परेशान है। दावा किया गया था कि दिसम्बर 2025 तक सभी खराब सड़कों को सुधार ली जायेगी। लेकिन आज भी अधिकांश सड़कों की खराब होने की शिकायत मिल रही है। नयी सड़क बनना तो दूर की बात है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव को जनता को जवाब देना चाहिये। 717 सड़कों की निर्माण की कार्यादेश एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्माणधीन सड़को सूची एवं निर्माण की स्थिति के बारे में प्रगति रिपोर्ट बताना चाहिये। नहीं तो ये माना जायेगा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के 717 सड़क स्वीकृत होने का दावा किया था। वो झूठा था, जनता को धोखा दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *