० रास सांसद फूलोदेवी नेताम से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
दल्ली राजहरा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा है कि लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा लोगों को में केंद्रीय विद्यालय खोलने के नाम पर अब तक छला जाता रहा है। अब इसके लिए कांग्रेस की राजयसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया ने उच्च स्तर पर पहल शुरू कर दी है।
श्री कोसमा ने कहा है कि केंद्रीय विद्यालय के लिए लंबे समय से चल रहे प्रयासों के बाद शहरवासियों को बार-बार यही बताया जाता रहा है कि इसी शिक्षा सत्र से दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय आरंभ हो जाएगा। इस हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अस्थाई भवन के रूप में बीएसपी की प्राथमिक शाला क्रमांक 6 के भवन को आवंटित किया गया है।इस भवन में आदिवासी बच्चों का हॉस्टल चल रहा है। इसे बंद कर कर अस्थाई रूप से केंद्रीय विद्यालय खोलने की बात कही गई। बीएसपी प्रबंधन ने उसे भवन को अस्थाई रूप से उपयोग करने के लिए अपनी स्वीकृति भी प्रदान कर दी। जून- जुलाई 2025 में ही यह घोषणा भी कर दिया गया था की आगमी शिक्षा सत्र में दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय आरंभ हो जाएगा। इस शिक्षा सत्र के प्रारंभ में दल्ली राजहरा के केंद्रीय कर्मचारियों ने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए जब केंद्रीय विद्यालय का पोर्टल खोला तो वही ढाक के तीन पात मिले। लगातार प्रयासों के बाद भी एडमिशन के लिए केंद्रीय विद्यालय की सूची में दल्ली राजहरा का कहीं पर भी नाम नहीं आया था। स्पष्ट है कि जो लोग सिर्फ घोषणा कर रहे थे उन लोगों ने ईमानदारी से प्रयास ही नहीं किया केंद्रीय विद्यालय को समय पर दल्ली राजहरा में खुले। दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रतिराम कोसमा ने आगे बताया कि क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया के निर्देश पर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम से इस संबंध में एक दौर की चर्चा हो चुकी है और उन्होंने दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु दिल्ली स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया है। रतिराम कोसमा ने आगे बताया कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल 9 अप्रैल को राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम से मिलकर केंद्रीय विद्यालय के संबंध में विस्तार से जानकारी सांसद को देंगे और दिल्ली स्तर पर केंद्रीय विद्यालय आगामी शिक्षण सत्र में दल्ली राजहरा में आरंभ किए जाने हेतु निरंतर प्रयास करने की दिशा में काम करेंगे।