ईरागांव में धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक, ग्रामसभा के निर्णय के बाद लगाया सूचना बोर्ड

भानुप्रतापपुर। क्षेत्र के ग्राम ईरागांव में धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर एक सूचना बोर्ड लगाया गया है, जिसमें ईसाई धर्म प्रचारक पादरी एवं पास्टरों के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह निर्णय ग्रामसभा में चर्चा के बाद लिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि धर्म परिवर्तन के बाद कुछ लोगों के गांव की परंपराओं, पूजा-पद्धति, देवी-देवताओं एवं सामाजिक व्यवस्थाओं से दूरी बनाने के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। इसी को देखते हुए ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर धर्मांतरण गतिविधियों के उद्देश्य से आने वाले पादरी-पास्टरों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में गांव में सूचना बोर्ड भी स्थापित किया गया है। बैठक में ग्राम पटेल प्रयाग सिंह कोरेटी, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र टेकाम, भागवत कोरेटी, मयाराम आंचला, पुखराज आंचला, गैंद सिंह हिडको, ज्वाला प्रसाद जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *