‘ट्रेडिंग सिखाने’ के नाम पर महिला से दुष्कर्म: नशीला ड्रिंक पिलाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग सिखाने के बहाने युवती को ऑफिस बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी आशीष पात्रो ने उसे स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर शंकर नगर स्थित अपने ऑफिस बुलाया। वहां उसे नशीला पेय पिलाया गया, जिसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आशीष पात्रो को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से बिलासपुर जिले का निवासी है और रायपुर के शंकर नगर में ऑफिस संचालित करता है। वह ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) और स्टॉक मार्केट से जुड़ा काम करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *