
जगदलपुर। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में 85 लाख 87 हजार रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राही को गृह प्रवेश भी करवाया गया।
दरभा ब्लॉक के छोटे मावलीपदर और कोटमसर में जनता की मांग के अनुसार डोम शेड, सड़क संपर्क, सामुदायिक भवन और अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्य किए गए। यह कार्यक्रम बस्तर के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कोटमसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का पारंपरिक स्वागत धुरवा नाचा के साथ किया गया।
लोकार्पण और भूमिपूजन किए गए विकास कार्य:
- छोटे मावलीपदर:
- डोम शेड निर्माण: 15 लाख रुपए
- सीसी सड़क निर्माण (मुख्य सड़क से सुकु धर तक): 10 लाख रुपए
- सीसी सड़क निर्माण (मुख्य सड़क से अजय धर तक): 8.27 लाख रुपए
- सामुदायिक भवन निर्माण: 8.67 लाख रुपए
- कोटमसर:
- सामुदायिक भवन निर्माण: 6.50 लाख रुपए
- सीसी सड़क निर्माण कार्य: 15.54 लाख रुपए
- अन्य सड़क निर्माण कार्य: 10.39 लाख रुपए
- पंचायत भवन में शौचालय निर्माण: 1.50 लाख रुपए
- आश्रम शाला में शौचालय निर्माण: 1.50 लाख रुपए
- आंगनबाड़ी में शौचालय निर्माण: 1.50 लाख रुपए
- आंगनबाड़ी किचन शेड निर्माण: 2 लाख रुपए
- सामुदायिक शौचालय (धुरवाडेरा): 2.50 लाख रुपए
- सेग्रीगेशन शेड निर्माण: 2.50 लाख रुपए
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण):
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ग्राम कोटमसर के हितग्राही चमरींन का गृह प्रवेश करवाया। इस अवसर पर चमरींन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। कोटमसर ग्राम पंचायत में कुल 71 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 33 का निर्माण पूर्ण हो चुका है। दरभा ब्लॉक में कुल 9000 आवास स्वीकृत हैं।
सभा में संबोधन:
श्री देव ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर के सुदूर वनांचलों को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज जनता की मांग के अनुरूप छोटे मावलीपदर में डोम शेड, सड़कें, सामुदायिक भवन, शौचालय और अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई है। ये कार्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं।
श्री देव ने कहा कि मावलीपदर और कोटमसर जैसे क्षेत्रों में सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और डोम शेड निर्माण से क्षेत्रवासियों को उपयोगी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोटमसर, जो प्राकृतिक कोटमसर गुफा के लिए विश्वविख्यात है, में सामुदायिक भवन, सड़क, शौचालय और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।
उन्होंने कहा कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंचविहीन नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और इसमें धन की कोई कमी नहीं होगी। कार्यक्रम में एसएचजी की महिलाओं को चेक का वितरण भी किया गया।
उपस्थित लोग:
सभा में जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग, उपाध्यक्ष हरि प्रसाद कश्यप, संरपंच गेनवती बधेल, उप संरपंच लुदुरू नाग, संतोष बधेल, लखीधर बधेल, गागराराम नाग, अनंतराम कश्यप, फूलसिंह सेठिया, धमेंद्र ठाकुर, जयपाल प्रताप सिंह, मुन्नू सिंह, महादेव नाग, विष्णु प्रसाद, दुर्जन कश्यप, रामसिंह नाग, नीलू कुंजाम, उदय सेठिया, सीईओ वीरेंद्र बहादुर, बीईओ जगदीश पात्र, अन्य पदाधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।