0 एक लाख का है पहला ईनाम, द्वितीय पुरस्कार 71 हजार रुपए
दल्ली राजहरा। खेल नगरी दल्ली राजहरा में इन दिनों क्रिकेट की धूम मची हुई है। शहर के व्यवसायी और प्रतिष्ठित नागरिकों के सौजन्य से शहर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वावधान में राजहरा प्रीमियर लीग का आयोजन किया है। खेल का उद्देश्य है इस लीग के माध्यम से क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाना है। उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, शहर व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, समाजसेवी आशुतोष माथुर, क्रिकेटर सुरेश रेड्डी, पत्रकार अर्जुन झा, स्टील सिटी होटल के संचालक प्रवीण जैन शामिल हुए। इन अतिथियों ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

30 मार्च से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता में सन्नी स्टार, राजहरा इंडियंस, एसटी-11 एमजे वॉरियर्स, अंजलि स्टार, जीबी स्पोर्ट्स, थंडर थ्री जैसी मशहूर टीमें हिस्सा ले रही हैं। 8 अप्रैल को फाइनल मैच खेला जाएगा, मैच के दौरान टीम को लाखों के इनाम प्रायोजकों द्वारा दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय 71 हजार हजार रुपए मिलेंगे, माथुर सिनेफ्लेक्स, ज्योति चिकित्सालय, क्रांति मेडिकल, होटल स्टील सिटी, शांति ज्वेलर्स, श्री अरिष्ट फाइनेंस मुख्य प्रायोजक हैं। इस लीग को सफल बनाने में संरक्षक विशाल मोटवानी, शहर के युवा संजय साहनी, विपिन जैन, सन्नी मोटवानी, बादल तिवारी, मोहम्मद फरीद, सन्नी भाटिया, इमरान मोहम्मद, अक्षय शिवहरे, पीएम सुहेल, सूरज दास, शादाब अली, यश जैन विशेष योगदान दे रहे हैं।