0 ईराक सहित कई देशो में प्रदेश की तरबूज की मांग, लेकिन युद्ध से निर्यात बंद किसानों को करोड़ों का हो रहा नुकसान
रायपुर। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण प्रदेश से तरबूज निर्यात बंद होने से किसानों को हो रहे करोड़ो के नुकसान पर सरकार से आर्थिक मदद की मांग करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश से तरबूज इराक सहित खाड़ी देशों तक निर्यात होती थी। चालू सीजन में खाड़ी देशों में युद्ध और तनाव के कारण रास्ते बंद हो गये। जिससे प्रदेश से तरबूजों की निर्यात नहीं हो पा रही है। जिसका किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसान तनाव में है। यहाँ स्थानीय स्तर पर ज्यादा तरबूज आने के कारण दाम गिर गये है। खपत नहीं हो रही है। इससे किसानों को 300 करोड़ से अधिक नुकसान होने की आशंका है। प्रदेश में 10 हजार एकड़ से अधिक में तरबूज की फ़सल लगी है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार को तरबूज उत्पादक किसानों की निर्यात समस्या का समाधान करना चाहिए। निर्यात बाधित होने से किसानों को आर्थिक क्षति पहुँच रही है। उससे किसान कर्ज में आ जाएंगे, अगली फसल लगाने की स्थिति में नहीं रहेंगे, आर्थिक संकट से जूझेंगे, ऐसे कठिन समय में सरकार उन्हें आर्थिक मदद भी करे। मध्यान भोजन, आंगनबाड़ी केंद्र सुपोषण अभियान में तरबूज देने की व्यवस्था करे ताकि फसल का नुकसान न हो किसानो हताश न हो।