मेयर संजय पाण्डेय ने पेश किया 39 लाख के घाटे का बजट

0 आय का अनुमान 2 अरब 53 करोड़ 21 लाख रुपए 
0 व्यय अनुमान 2 अरब 40 करोड़ 92 लाख रुपए 
जगदलपुर। महापौर संजय पाण्डेय ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट अजय नगर निगम परिषद की विशेष बैठक में प्रस्तुत किया। मेयर श्री पाण्डेय ने 93 लाख रुपए के घाटे का बजट पेश किया है। बजट में 2 अरब 53 करोड़ 21 लाख की आय का अनुमान लगाया गया है जबकि व्यय 2 अरब 40 करोड़ 92 लाख अनुमानित है।
बजट में न तो किसे नए कर का प्रावधान किया गया है न कर बढ़ोत्तरी का जिक्र है। इस तरह यह बजट जगदलपुर के आम नागरिकों के लिए राहत भरा है। महापौर संजय पाण्डेय ने अपने बजट भाषण की शुरुआत ‘राम राम-जय श्रीराम’ के अभिवादन एवं जयघोष के साथ की। उन्होंने सदन को महादेव घाट बैराज निर्माण और अधोसंरचनात्मक विकास नगरोत्थान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत बढ़ी हुई राशि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया बजट में कि नगर के सर्वांगीण विकास, धरोहरों के सौंदर्यीकरण, जल प्रदाय व्यवस्था, स्वच्छता, ड्रेन टू ड्रेन सड़क चौड़ीकरण,मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, नालंदा परिसर निर्माण, पार्कोंएवं मैदानों को व्यवस्थित करने, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के कायाकल्प, दलपत सागर, गंगा मुंडा तालाब और अन्य तालाबों के सौंदर्यीकरण, बाजारों के विकास, चौक चौराहों को व्यवस्थित बनाने समेत अन्य जनोपयोगी कार्यों को बजट में प्राथमिकता दी गई है।. बजट में कोई भी नया कर न लगा कर और प्रचलित करों में कोई बढ़ोत्तरी न कर हमने जनता के हितों का पूरा ध्यान रखा है। जनता के हितों का संरक्षण और उन्हें अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। महापौर ने कहा कि जगदलपुर अब आगे बढ़ चुका है, हमारा जगदलपुर न अब रुकने वाला है न झुकने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *