मोदी सरकार का निर्णय ऐतिहासिक : विपिन मालवीय

0 वैश्विक संकट के बावजूद एक्साइज ड्यूटी में कटौती जनता के लिए बड़ी राहत 

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी बस्तर के जिला सह कोषाध्यक्ष विपिन मालवीय ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती का स्वागत करते हुए इसे एक ‘ऐतिहासिक और जनहितैषी’ कदम बताया है।
भाजपा नेता विपिन मालवीय ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि वर्तमान में इराक, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट गहरा रहा है और कई देशों में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने देश की जनता को महंगाई के बोझ से बचाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों में एक्साईज ड्यूटी घटाकर रक्षा कवच प्रदान किया है।सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए श्री मालवीय ने बताया कि डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए से घटाकर मात्र 3 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।

महंगाई पर सीधा प्रहार
विपिन मालवीय ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम सीधे तौर पर माल ढुलाई और खेती-किसानी की लागत से जुड़े होते हैं। यदि ईंधन के दाम बढ़ते, तो महंगाई तेजी से बढ़ती। लेकिन दूरदर्शी मोदी सरकार ने राजस्व की चिंता न करते हुए जनता के हितों को सर्वोपरि रखा है। यह कदम दर्शाता है कि संकट के समय में मोदी सरकार ही आम जनता की सच्ची हमदर्द है। श्री मालवीय ने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए बस्तर की जनता और भारतीय जनता पार्टी की ओर से हम केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि वैश्विक अस्थिरता का असर भारत के गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई तक न पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *