अपनी जनता की भूख प्यास की चिंता है विधायक विक्रम मंडावी को

0  गर्मी में जल संकट से ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की शानदार पहल 
0 भैरमगढ़ ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों को विधायक निधि से दिए पानी टैंकर 
जगदलपुर। बस्तर संभाग की बीजापुर सीट से कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी अपनी अवाम की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते हैं।अक्सर मुश्किल घड़ी में वे जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। जनता की भूख प्यास की उन्हें बराबर चिंता रहती है। गर्मी की शुरुआत में ही बीजापुर क्षेत्र के गांवों में जल संकट के हालात बनने लगे हैं। इस बीच ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए विधायक विक्रम शाह मंडावी मैदान पर उतर आए हैं।
विधायक विक्रम मंडावी ने 28 अप्रैल को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा मांगों को सुनाकर ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को निराकरण करने के भरोसा दिलाया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी से ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या के समाधान के लिए पानी टैंकर की मांग की थी। पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक श्री मंडावी ने ग्रामीणों की मांग के अनुरूप भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिटेपाल, ग्राम पंचायत मदपाल, ग्राम पंचायत बेचापाल और ग्राम पंचायत तोयनार को विधायक निधि से एक एक पानी टैंकर उपलब्ध कराए हैं। इससे इन पंचायतों में पीने के पानी की समस्या दूर होगी और ग्रामीणों को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने पंचायतों को पानी टैंकर उपलब्ध कराने पर विधायक विक्रम मंडावी का आभार जताया है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, हीरालाल मंडावी, रतन कश्यप, फागू मंडावी और संतोष कड़ती सहित सभी सरपंच एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बता दें कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी विधायक श्री मंडावी बाढ़ग्रस्त गांवों में जाकर ग्रामीणों को दाल, चावल, आटा, नमक, तेल, मिर्च मसाले, कपड़े आदि उपलब्ध कराते नजर आए थे। इसी संवेदनशीलता ने विक्रम शाह मंडावी को जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित कर दिया है और वे लगातार बीजापुर सीट जीतते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *