ग्रामीणों को जल संकट से राहत दिलाने विधायक विक्रम मंडावी ने की बड़ी पहल

०  मंडावी ने कुटरू में पानी टैंकरों का किया वितरण 
भोपालपटनम। बीजापुर क्षेत्र के विधायक विक्रम मंडावी ने नेशनल पार्क क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सराहनीय पहल की है। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत सेंड्रा, एड़ापल्ली, बड़े काकलेड़ एवं सागमेटा के लिए ग्राम कुटरू में विधायक निधि से पानी टैंकर उपलब्ध कराए गए।


इस पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे इन गांवों के लोगों ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, शंकर कुडियम, सोमरू राम नाग, शैलेष मंडावी सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *