नशे के कारण चाकूबाजी भाजपा ने राजधानी की नीयती बना दिया – कांग्रेस

० भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना अपराध और नशाखोरी का गढ़

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राजधानी में नशे का सामान नहीं मिलने पर चाकूबाजी की घटना चिंता का विषय है। प्रदेश में रोज- रोज हो रही आपराधिक घटनाएं, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाएं अब डराने लगी है। राज्य की राजधानी में औसतन रोज एक से दो हत्याएं हो रही है। प्रदेश का कोई शहर नहीं बचा है, जहां हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाएं रोज न हो रही हो। सड़े आम नशेड़ी चाकू चला रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार के 2 साल के कार्यकाल में प्रदेश में ड्रग्स, अफीम, गांजा, हीरोइन, नकली शराब, अवैध शराब बिना रोक-टोक के गली-गली में बिक रहा है, हर चौक चौराहा में नशीली वस्तु बेचने वालों का गैंग है, जिसके चलते प्रदेश में आपराधिक घटनाएं भी बड़ी है। प्रदेश में नशेड़ियों का जमवाड़ा हो गया है। सूर्यास्त होने के बाद जिस प्रकार से नशाखोरी हो रहा है, हर वर्ग नशा की ओर आकर्षित हो रहा है, इसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है। ये सरकार की असफलता है। यह बेहद चिंता का विषय है सरकार इसे रोकने सख्त कदम उठाए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज समाप्त हो गया है। गृह मंत्री केवल बयानबाजी करने के लिए ही उनसे गृह विभाग नहीं संभल रहा है। पुलिस विभाग अवैध वसूली का गिरोह बन चुका है। उसे आम आदमी की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है। सरकार पुलिस को उसका मूलकाम करवाना छोड़ विरोधियों के खिलाफ षड़यंत्र में लगा रखी है।