0 फुटबॉल में जौहर दिखाएंगे 60 खिलाड़ी, बस्तर ज़ोन के 12 खिलाड़ी शामिल
जगदलपुर। राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 100 खिलाड़ियों का चयन विभिन्न खेलों में किया गया है। फुटबॉल के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इन खिलाड़ियों में बस्तर ज़ोन से 12 प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है, जो क्षेत्र की खेल प्रतिभा के उभार को दर्शाता है।
इस उपलब्धि में एक और खास बात यह रही कि कंटिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मार्केटिंग विभाग प्रमुख का भी चयन फुटबॉल टीम में गोलकीपर के रूप में हुआ है। यह न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि संस्थान के लिए भी गर्व का विषय है। कंटिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हमेशा से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जाना जाता है। संस्थान के खेलों के प्रति इस सकारात्मक दृष्टिकोण से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह चयन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और आने वाले समय में राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होने की उम्मीद जताई जा रही है।