ट्रांसपोर्ट बुकिंग हेतु प्रमुख पहुंच मार्गों पर शाम 5 से 9 बजे तक मालवाहक वाहनों के प्रतिबंध के संदर्भ में व्यापारियों का संयुक्त निरीक्षण, देंगे सुझाव – कैट

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासू मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था एवं ट्रैफिक समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन एवं व्यापारिक संगठनों के बीच संवाद की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में आदरणीय पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा व्यापारियों से बेहतर एवं व्यवहारिक सुझाव आमंत्रित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में आज विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों ने संबंधित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण (भ्रमण) किया।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि इस दौरान व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेशन रोड, तेलघानी नाका, भैंसथान, गुढियारी, अग्रसेन चौक, प्रभात टॉकीज, संजय गांधी चौक, नहरपारा सहित प्रमुख ट्रांसपोर्ट एवं बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण कर ट्रैफिक व्यवस्था, माल बुकिंग, लोडिंग-अनलोडिंग एवं आवागमन की वास्तविक स्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत व्यापारी संगठनों द्वारा विस्तृत चर्चा कर सुझाव तैयार किए गए, जिन्हें प्रशासन को प्रस्तुत किया जाएगा। व्यापारी संगठनों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन एवं व्यापारियों के समन्वय से ऐसा संतुलित समाधान अवश्य निकलेगा, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। तथा आम नागरिकों को भी जाम से राहत मिलेगी एवं व्यापारिक गतिविधियाँ भी सुचारू रूप से संचालित होती रहेंगी।

उपरोक्त मिटिंग में कैट एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, राजेन्द्र जग्गी, भरत जैन, संजय जादवानी, जय नानवानी, जयराम कुकरेजा, महेश जेठानी, विजय शादिजा, सुधीर बजाज, महेन्द्र तलरेजा, कन्हैया महतो एवं वाधवानी आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *