चित्रकोट में तोकापाल व बास्तानार मण्डल की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

0  कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही भाजपा, प्रत्येक मण्डल में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

0 संगठन को और सशक्त बनायेंगे प्रशिक्षित कार्यकर्ता – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को चित्रकोट में तोकापाल व बास्तानार मण्डल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में दोनों मण्डल के कार्यकर्ताओं को संगठन के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को और भी मजबूत बनायेंगे। श्री पाण्डेय ने कार्यशाला में सोशल मीडिया,एआई,नमो एप विषय पर विस्तार से जानकारी दी। हमारा इतिहास व विकास विषय पर कमलचंद भोजदेव,कार्य पद्धति विषय पर श्रीनिवास मिश्रा, कार्य विस्तार विषय पर लच्छूराम कश्यप, वैचारिक अधिष्ठान विषय पर आनंद मोहन मिश्रा,हमारी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर श्रीधर ओझा व बूथ प्रबंधन विषय पर योगेन्द्र पाण्डेय ने कार्यशाला में संबोधन दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ योग साधना व स्वच्छता अभियान में भी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बैदूराम राम कश्यप, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, बलदेव मण्डावी,नारायण ठाकुर,रितेश जोशी, तोकापाल मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, बास्तानार मण्डल अध्यक्ष सुनील कुरामी, रामवती भण्डारी, चन्द्रभान कश्यप, चंद्रशेखर ठाकुर,लच्छिन यादव,पूरन कश्यप,डुन्डीधर बघेल आदि सहित दोनों मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *