विस घेरने जाएंगे बस्तर के सैकड़ों कांग्रेसी : सुशील मौर्य

0 भाजपा सरकार की नीतियों, अफीम की खेती, महंगाई के विरोध में और मनरेगा बचाने घेराव 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश अनुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में 17 मार्च को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में शामिल होंगे।
बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ते नशे के कारोबार अफीम की खेती में भाजपा सरकार के संरक्षण, व्यवसायिक कमर्शियल गैस सिलेंडर पर अघोषित रोक व घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में और मनरेगा बचाने सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर निष्क्रिय भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव 17 मार्च को किया जाएगा। सुशील मौर्य ने कहा है कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल है। भाजपा जबसे सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ग परेशान और त्रस्त है प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार अफीम की खेती में भाजपा सरकार के संरक्षण, व्यवसायिक कमर्शियल गैस सिलेंडर पर अघोषित रोक व घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, बाधित गैस आपूर्ति के कारण प्रदेश का बेड़ा गर्ग इस सरकार ने कर दिया है। भाजपा सरकार में नाबालिग भी नशे का शिकार हो रहे हैं।बेरोज़गारी और मंहगाई चरम पर है। भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है। यह सरकार सिर्फ अपनी मुनाफाखोरी की राजनीति में व्यस्त है। पोस्टरबाज सरकार सिर्फ बड़े बड़े बैनर पोस्टरों और विज्ञापनों में अपनी वाहवाही लूटने में व्यस्त है। यह सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक कुप्रबंधन से जनता महंगाई से त्रस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है धान के कटोरे को अफीम का कटोरा बनाने पर तुली है। सरकार और सत्ता के संरक्षण में ही यह सब कुछ हो रहा है। आज बस्तर सहित पूरे प्रदेश में नशीली दवाएं, प्रतिबंधित गोलियां, अवैध सूखा नशा गली मोहल्ले में निर्बाध व धड़ल्ले से बिक रहा है, नाबालिक बच्चों तक पहुंचाया जा रहा है। पिछले 13 महीने के दौरान 2599 प्रकरण नारकोटिक्स के दर्ज हुए जो ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुए हैं। सरकार का इंटेलिजेंस और प्रशासन मौन हैं। कार्रवाई के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। 10 से 17 साल के लाखों नाबालिग बच्चे सूखे नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, सैकड़ों मौत हो चुकी है लेकिन यह सरकार सोई हुई है। प्रदेश में अवैध नशे के तस्कर, कोचियों और बिचौलियों को संरक्षण देते देते भाजपाई अब अफीम की खेती तक पर उतर आए हैं। कमल खिलाने का दावा करने वाले भाजपाई अफीम के पौधे उगाने लगे हैं।सरकार और सत्ता के संरक्षण में अफीम की खेती और नशा का जाल फलफूल रहा है और कार्रवाई के बजाए अपने लोगों को बचाने यह सुशासन नहीं कुशासन वाली सरकार खुद को साफ सुथरा और स्वच्छ करने के लिए झूठ की चादर ओढ़ रही है।17 मार्च को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *