0 कक्षा 5वीं की भी बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज
बकावंड। स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल में 16 मार्च को आयोजित कक्षा 12वीं ओपन परीक्षा का निरीक्षण बीईओ चंद्रशेखर यादव और उनकी टीम द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा परीक्षा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया गया,निरीक्षण दल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सोनसिंह बघेल शामिल रहे। अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर कक्षाओं का निरीक्षण किया गया और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।इसी के साथ आज विकासखंड बकावंड में कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा का भी आगाज हुआ। विकासखंड के सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से होता हुआ पाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।