सरकार रसोई गैस की कमी नही होने का दावा कर रही तो जनता लाईन में क्यो है – धनंजय सिंह

0 रसोई गैस की कमी नही तो रिफलिंग बुकिंग के लिए गांवों में 45 दिन शहरों में 25 दिन की समय सीमा क्यो?

0 रसोई गैस संकट के चलते रेस्टोरेंट में खाना महंगा इंडस्ट्रियल उत्पादन में गिरावट, जनता परेशान,सरकार सिर्फ कमी नही का दावा कर रही

रायपुर। सरकार के रसोई गैस की कमी होने के दावा पर सवाल उठाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी थी 500 रु में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा यहां तो सिलेंडर के लिए लाईन में लगना पड़ रहा है। सरकार के जिम्मेदार मंत्री एवं अधिकारी रसोई गैस की कोई कमी नही होने का दावा कर रहे है तो फिर जनता सूर्योदय से लेकर रात्रि तक रसोई गैस लेने लाईन में क्यो लगे है?रिफलिंग बुकिंग के लिए समय सीमा ग्रामीण क्षेत्रो के लिए 45 दिन एवं शहरी क्षेत्रों के लिए 25 दिन क्यो निर्धारित की गई?गांव और शहर में रिफलिंग बुकिंग की समय सीमा में भी भेदभाव किया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्रो में भी रसोई का पूरा काम एलपीजी से होता है फिर सप्लाई में भेदभाव क्यो?रसोई गैस खत्म होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की उपभोक्ता रसोई किसमे बनायेंगे?जबकि जलाऊ लकड़ी,मिट्टी का तेल है ही नही ?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब सब कुछ ठीक है तो रेस्टोरेंट एवं इंडस्ट्रियल सेक्टर को कमर्शियल गैस की सप्लाई क्यो नही की जा रही है?एलपीजी गैस की किल्लत के चलते प्रदेश के रेस्टोरेंट में खाना महंगा हो गया है कई रेस्टोरेंट बंद हो चुके है इंडस्ट्रियल उत्पादन में 40% गिरावट आ गई है। अस्पतालों में मरीजों को खाना सप्लाई में भी दिक्कत है.शादी ब्याह का सीजन चल रहा है ऐसे में रसोई गैस का इंतजाम कैसे होगा जब कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई पर रोक है जनता परेशान है और मंत्री सिर्फ बयानबाजी कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा रसोई गैस की किल्लत मोदी सरकार की नाकामी है जब देश में 74 दिन की एलपीजी भंडार की व्यवस्था है फिर कमी क्यों?सरकार ने रसोई गैस की कीमत में प्रति सिलेंडर 60 रु एवं कमर्शियल सिलेंडर में 115 रु की बढ़ोतरी क्यो किया?गैस एजेंसियों के द्वारा जारी रिफलिंग बुकिंग ऑन लाईन सिस्टम बंद क्यों है?सरकार बयान बाजी के बजाये रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर स्पस्टीकरण दे उपभोक्ता को घर पहुँचाकर सिलेंडर दे।जनता की समस्या का हल हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *