कोसरिया राउत यादव समाज का होली मिलन

दल्ली राजहरा। सर्किल कोसरिया राउत (यादव) समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह का आयोजन अध्यक्ष कृष्णा यादव के मार्गदर्शन में किया।
दल्ली राजहरा सर्किल कोसरिया राउत (यादव) समाज द्वारा 14 मार्च को वार्ड क्रमांक 20 स्थित सामाजिक भवन में हर्षोल्लास के साथ रंग गुलाल व सुमधुर फाग गीतो के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ सर्किल, पंचायत व महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी माता के छायाचित्रों पर रंग-गुलाल लगाकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।समारोह में महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा राउत समाज के पारंपरिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान के लिए प्रसिद्ध वाद्य यंत्रों की धुन पर एक दूसरे पर रंग लगाकर व दोहा व फाग गीतों के माध्यम से सामाजिक एकता एवं बंधुत्व का संदेश दिया गया।
समारोह को में समाज के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष निर्मला यादव ने समाज के सभी सदस्यों को होली व बसंतोत्सव की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा की होली का पर्व हम सभी भारतीयों को एकता और बंधुत्व के डोर में मजबूती के साथ बंधने, वैमनस्य को भुलकर, एक साथ मिलजुलकर रहने और आपसी भाईचारा को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। वहीं बसंत का आगमन पुरातन का त्याग और नवीन को ग्रहण कर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश और प्रेरणा देता है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से धोबेदंड पंचायत के लीलधारी यादव, दल्ली सर्किल से सुरित यादव, प्रदिप यादव, सुरेंद्र यादव, देवेन्द्र यादव, पूर्व पार्षद व जिला कोसरिया राउत (यादव) समाज की जिला सचिव श्रुति यादव, कौशल्या यादव, नीता यादव, राधा यादव, सुशीला यादव, रौशनी यादव व समाज के सैकड़ों महिला व पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *