विधानसभा घेराव आंदोलन को लेकर कांग्रेस की बैठक, आनंद सिंह ने संभाली बेमेतरा की कमान

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 मार्च को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संगठन की ओर से जिम्मेदारी मिलने के बाद आनंद सिंह ने बेमेतरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर ब्लॉक, मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने की। इस अवसर पर साजा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी लालजी चंद्रवंशी और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुनील माहेश्वरी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आंदोलन को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सुमित सिंह, रश्मि फरेंदर मिश्रा, मिथलेश वर्मा, गणेश राजपूत, ईश्वर वर्मा, रवि परगनिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजू साहू, जिला सदस्य शशिप्रभा गायकवार, सुशीला जोशी, संगठन महामंत्री सुमन गोस्वामी और लुकेश वर्मा सहित कांग्रेस और उसके विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 17 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *