आए थे उपचार कराने साथ ले गए मीठे अनुभव और उपहार

0 छग कांटिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की शानदार पहल 
जगदलपुर। अस्पताल चाहे निजी हो या सरकारी, अक्सर मरीजों और उनके परिजनों को स्टॉफ की दुत्कार ही सुननी पड़ती है, मगर जगदलपुर में एक ऐसा अस्पताल खुला है, जहां सदव्यवहार के साथ उत्कृष्ट उपचार तो किया जाता ही है, महिला मरीजों को उपहार भी दिया जाता है।
छत्तीसगढ़ कांटिनेंटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जगदलपुर में सोमवार को उपचार कराने के लिए पहुंची महिलाओं को ससम्मान उपहार प्रदान किए गए। सीसीएसएच प्रबंधन ने यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के लिए किया था। हॉस्पिटल की लॉबी को गुलाबी रंग के गुब्बरों से सजाया गया था। हॉस्पिटल की महिला स्टाफ ने भी रंग बिरंगे परिधान पहन रखे थे।सीसीएसएच स्टॉफ ने मरीजों खास कर महिला मरीजों का आत्मीय स्वागत किया, उन्हें रजिस्ट्रेशन काउंटर तक लेकर गए। उपचार की औपचारिकता के बाद महिला मरीजों को उपहार देकर उनके चिरायु होने और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।

क्विज और गीत का दौर भी
इसके साथ ही महिला स्टॉफ ने विविध सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए। क्विज का आयोजन हुआ और गीत भी गाए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए गए। उपचार के बाद महिला मरीजों को ससम्मान विदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *