0 कस्तूरपाल पटेलपारा की समस्याओं को लेकर सांसद कश्यप से मिले कारटामी
जगदलपुर। अपने निर्वाचन क्षेत्र की जन समस्याओं और जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 4 के जनपद सदस्य लक्ष्मण कारटामी ने बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात की। श्री कारटामी ने सांसद श्री कश्यप को मांग पत्र भी सौंपा।
जनपद सदस्य लक्ष्मण कारटामी नर सांसद महेश कश्यप को सौंपे गए मांग पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत कस्तूरपाल पटेलपारा में सन्नू घर से दुलगों घर तक निर्मित 400 मीटर सड़क की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोंगों को अपने दैनिक कार्यों में भी आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 2.5 मीटर पुलिया निर्माण की मांग सांसद महेश कश्यप से करते हुए जनपद सदस्य लक्ष्मण कारटामी ने कहा है कि ग्राम पंचायत कस्तूरपाल पटेलपारा रोड से बदरेंग रोड लिट्टी कुआं के पास पुलिया निर्माण की आवश्यकता है। पुलिया न होने से लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी होती है। वर्षा ऋतु में जब नाले में पानी भर जाता है तब आवागमन बंद हो जाता है। श्री कारटामी ने कहा है कि ग्राम पंचायत कस्तूरपाल के लीबूपदार पुजारी पारा नानी कारटामी के घर के पास पुजारीपारा रोड में लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी होती है, पुलिया न होने के कारण लोगों को अपने दैनिक कार्यों में भी परेशानी होती है, विशेष रूप से वर्षा ऋतु में समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने इस स्थान पर भी ढाई मीटर पुलिया निर्माण की मांग सांसद श्री कश्यप से की है। जनपद सदस्य ने कस्तूरपाल पटेलपारा के बुदरू सिरा के घर के पास पुराना के बोर और गुड्डी सिरा के घर के पास के पुराने बोर का जीर्णोद्धार करवा कर इन दोनों बोरों में नए सबमर्सिबल पंप लगवाने की मांग सांसद से की है। श्री कारटामी ने कहा है कि इससे गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।