आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करे सरकार : सुशील मौर्य

0 भाजपा का महिला विरोधी चरित्र बेनकाब 

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन को कृषि उपज मंडी जगदलपुर में जाकर समर्थन दिया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि एक तरफ सरकार देश में महिला एवं बाल विकास स्थापना दिवस पर गोल्डन जुबली मना रही है, वहीं दूसरी तरफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल करना पड़ रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ की सभी जायज मांगो को पूर्ण न करना सरकार की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, महिला शशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार ने बजट में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है। केंद्र और राज्य सरकार को सहानुभूति पूर्वक मांगो को पूर्ण करना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कोरोना काल व निर्वाचन जैसे कार्यों में महति भूमिका निभाई है। एसआईआर को लेकर भी घर घर जाकर कार्य किया है। कुंठित मानसिकता की सरकार इनके साथ सिर्फ छलावा कर रही है। यह बेहद निंदनीय है कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि जिस तरह शिक्षा कर्मियों पंचायत कर्मियों को नीति बनाकर नियमित किया गया उसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए, उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जाए, शासकीय कर्मचारी घोषित होने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिमाह 26 हजार एवं सहायिका को रु 22 हजार 100 रुपए वेतन स्वीकृत किया जाए। मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष 1 हजार रुपए की वेतन वृद्धि की जाए। बुढ़ापे के सहारे के लिए समाजिक सुरक्षा के रूप में रिटायरमेंट और आकस्मिक मृत्यु पर एकमुश्त ग्रेच्यूटी भुगतान, मासिक पेंशन और समूह बीमा का लाभ देने के लिए नीति बनाई जाए। श्री मौर्य ने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ की मांगों को अगर सरकार पूर्ण नहीं करती है तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ के साथ मिलकर रायपुर विधानसभा घेराव करेगी।

यह मातृशक्ति का अपमान : जैन
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा सरकार महिलाओं का अपमान कर रही है। वर्तमान में उन्हें दिया जा रहा मानदेय महंगाई के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। अल्प वेतन में उनका जिससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा है। यदि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी संघ के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि साय सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हितों की अनदेखी कर रही है। पूर्व के शासन में इनको वेतन आदि बढ़ाकर सुविधा देने का प्रयास किया गया था। आज वर्तमान सरकार न इनके वेतन में बढ़ोतरी कर रही है ना ये पेंशन व ग्रेच्यूटी के हकदार हैं। यह रवैया सरकार की कर्मचारी दमन नीति का परिचायक है। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, रोजविन दास,.महेंद्र महापात्र, एम वेंकट राव, अनुराग महतो, रविशंकर तिवारी, जितेंद्र आहुलवालिया, एस नीला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *