प्रदेश के समग्र विकास को गति देगा 2026-27 का बजट: व्यापारी कल्याण बोर्ड

रायपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताते हुए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी तथा राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर परवानी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्तमंत्री ओ पी चौधरी से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर श्री सिंघी ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के संकल्प को जमीनी मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में व्यापार, उद्योग, अधोसंरचना, युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास पर दिया गया विशेष फोकस प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।

उन्होंने बताया कि अधोसंरचना विकास के लिए किए गए प्रावधानों से प्रदेश में लॉजिस्टिक्स, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे निवेश का माहौल मजबूत होगा। साथ ही युवाओं के लिए कौशल विकास योजनाएं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर परवानी ने भी बजट को संतुलित और विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *