आसयू ने आयोजित की सामान्य ज्ञान स्पर्धा

बकावंड। आदिवासी युवा छात्र संगठन की बकावंड विकासखंड इकाई द्वारा भूमकाल दिवस के उपलक्ष्य में वीर योद्धा जकरकन भतरा शासकीय महाविद्यालय बकावंड में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम सत्यनारायण बघेल, द्वितीय त्रिलोचन एवं तृतीय लिमबती रहे। इन्हें प्रशस्ति-पत्र,मेडल और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई । महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सगंठन द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी छात्र हित हेतु तत्पर रहने हेतु शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *