नियम की धज्जियां उड़ाते किया जा रहा है अवैध उत्खनन और परिवहन

0 मुक्ति मोर्चा ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन 
जगदलपुर। बस्तर ब्लॉक के संचालित खदानों में शासन एवं प्रशासन के नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए किए जा रहे अवैध उत्खनन के मामले को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, ब्लॉक अध्यक्ष बनमलिना बघेल, अयोध्या नाग द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।
बस्तर जिला अध्यक्ष नीलांबर एवं मुक्ति मोर्चा नेताओं ने कहा कि उचित कार्रवाई के अभाव में अवैध उत्खनन में लगे लोगों का साहस बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियम कायदों को ताक पर रखकर अवैध परिवहन, उत्खनन किया जा रहा है और खदान, क्रेशर मालिक अपना जेब भर रहे हैं।नीलांबर ने कहा कि एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर शिकायत करते हुए उत्खनन, क्रेशर प्लांट के विरोध पर हमने कार्रवाई की मांग की है समय रहते अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मुक्ति मोर्चा मजबूरन सड़कों पर उतरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *