कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा सहयोग केंद्र में 111 आवेदनों का निराकरण, मंत्री केदार कश्यप ने दिए निर्देश

रायपुर।  भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में  कार्यकर्ताओं के आवेदनों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर केदार कश्यप (वन एवं सहकारिता मंत्री) ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सहयोग केंद्र में आए सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण किया जाए।

इस दिन सहयोग केंद्र में कुल 111 आवेदन प्राप्त हुए और 350 से अधिक कार्यकर्ता केंद्र पहुंचे। कई आवेदनों का तत्काल ही निस्तारण किया गया। मंत्री कश्यप ने कहा कि सहयोग केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज और सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *