मतांतरित युवक ने गाय-बछड़ों पर किया टंगिया से हमला

0  हमले में चार मवेशी गंभीर रूप से हो गए हैं घायल 

जगदलपुर। बस्तर जिले की नानगुर तहसील अंतर्गत ग्राम काकरवाड़ा में गौवंश पर क्रूरता की गंभीर घटना सामने आई है। ग्राम निवासी रूपेश बघेल द्वारा चर रही गायों और बछड़ों पर धारदार टंगिया से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। ग्रामवासियों एवं गौपालकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।
पीड़ित गौपालक रामनाथ निषाद सहित ग्राम के धनसिंग, देवी सिंह एवं विजय ने थाना नानगुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार हमले में कुल चार गाय-बछड़े घायल हुए हैं। एक गाय का पैर टूट गया, एक बछड़े की जांघ और पैर में गहरी चोट आई, जबकि एक बछड़े की पूंछ काट दी गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों की सहायता से गंभीर रूप से घायल 2 गौवंश को हैप्पी कामधेनु गौशाला पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ितों ने आरोपी के विरुद्ध धारा 325 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *