दल्ली राजहरा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के जोश से उत्साहित हुए ‘दाऊ’

दल्ली राजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के आयोजन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अल्पकालिक दौरा जोरदार स्वागत के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश ने इस संक्षिप्त भेंट को यादगार बना दिया।

नगर के गुप्ता चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। गगनभेदी नारों और उत्साह को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भावविभोर हो गए। उन्होंने प्रोटोकॉल से हटकर स्वयं अपने वाहन से नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं से मिलकर कुशलक्षेम जाना और उनके साथ फोटो खिंचवाई, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा और नगर पालिका के छाया अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में संगठन की एकजुटता झलक रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आगामी समय में जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व पार्षद के. ईश्वर राव, महेंद्र अप्पू, चंदू सिंह, क्रांति भूषण साहू, पार्षद सुमरित उर्वासा, पार्षद प्राची सिंह, तिलक मानकर, हेमंत पांडे, जीवन साहू, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, मनन, विल्सन मैथ्यू, अनूप खोबरागड़े, भारत देवांगन, अयान अहमद, श्रीनिवास राव, युवराज साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *